रुद्रपुर। महाराजा अग्रसेन चिकित्सालय की ओर से रेनबो स्कूल में आयोजित दस दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न हो गया। शिविर में विद्यालय के करीब दो हजार छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डॉ. दिनेश अग्रवाल और डॉ. नूतन गर्ग ने बच्चों का परीक्षण किया। शिविर के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के परिवार के तीन सदस्यों को भी नि:शुल्क परामर्श दिया गया। समापन अवसर पर महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रेवती रमन सिंघला, श्रीकृष्ण मित्तल, संजय गुप्ता एवं चिकित्सकों को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया।