काशीपुर में योग शिक्षक ऑन लाइन परीक्षा में 48 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 35 युवतियां और 13 युवक थे। जिला पतंजलि महिला योग समिति की ओर से आयोजित दूसरे चरण की परीक्षा शिव नगर के एक हाल में हुई। इस मौके पर पतंजलि महिला प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य कमला रिखाड़ी, परीक्षा आयोजक समिति की जिलाध्यक्ष पूनम नेगी, पूनम सिंह, लाल सिंह नेगी, अंकुर, कुसुम शर्मा, किरन पटनायक, आरती यादव व्यवस्था बनाने में सहयोगी थे।