जसपुर। मानपुर काशीपुर निवासी मंजीत सिंह और हरजीत सिंह पुत्र बस्ता सिंह का फीका नदी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास पर प्लॉट है।
इसमें दोनों ढाबे का निर्माण करा रहे हैं। रविवार दोपहर प्लॉट से लौटते समय उनकी कार (यूके18ए7415) में आग लग गई। कुछ ही क्षणों में कार धू-धूकर जलने लगी।
दोनों ने किसी तरह कार से उतरकर जान बचाई। एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दी गई है, हालांकि कोई तहरीर मिली है।