रुद्रपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई की ओर से आयोजित करवाचौथ क्वीन प्रतियोगिता में सौम्या विजेता रहीं। एक होटल में आयोजित करवाचौथ क्वीन प्रतियोगिता में 26 महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें सौम्या अग्रवाल विजेता बनीं। उन्हें एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम रनरअप नीतू गुलानी, द्वितीय रनरअप सोनिया छाबड़ा रहीं। इस दौरान महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांध दिया। मुख्य अतिथि भूमिका बिंदल, आनंद बिंदल, स्वीटी बिंदल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. पवनप्रीत गिल, ज्योति गांधी, नीलिमा नारंग ने निभाई। वहां विजय अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, पूनम बिंदल, अंजलि नागपाल, अनिल नागपाल, मुकेश खन्ना, गुरमीत वाही आदि थे।