नानकमत्ता में पुप्रिसवि मंदिर इंटर कॉलेज के सम्मान समारोज का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करती मुख
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सत्र 2019 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 मेधावियों की माताओं को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुन्नी जोशी ने किया। गत वर्ष हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन कमला नेहरू पुरस्कार के लिए किया गया था। मुख्य अतिथि ने माताओं को शाल ओढ़ाकर और एक-एक हजार रुपये का चेक भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य नीलांबर जोशी ने किया। वहां ममता सोराणी, जयंती जोशी, दीपक भट्ट, संजय गहतोड़ी, अमित भट्ट, तुलसी प्रसाद आदि थे।