रुद्रपुर में कूटू के आटे से बना भोजन खाने के बाद 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें छह मरीजों का उपचार ओपीडी में करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी मरीजों को इमरजेंसी और अन्य वार्डों में भर्ती कर इलाज जारी है।
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दूषित आटे की आशंका जताई जा रही है।