फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई से पहाड़ तक स्मैक सप्लाई करने वाला तस्कर धरा

Fri, 21 Jul 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते एसपी क्राइम घोड़के।
विज्ञापन
तस्कर से बरामद हुई 105 ग्राम स्मैक
विज्ञापन

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने तराई से पहाड़ तक स्मैक की सप्लाई करने वाले तस्कर को 105 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है। पूर्व में हुई तस्करी के मामलों में भी उसका नाम सामने आया था। पुलिस को काफी दिनों से तस्कर की तलाश थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि बुधवार रात गश्त के दौरान पुलभट्टा पुलिस को ग्राम सतुईया को जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शेखुपुरा बहेड़ी जिला बरेली निवासी जावेद खान बताया। उसके कब्जे से 105 ग्राम स्मैक मिली। वह स्मैक सिरौलीकलां निवासी एक व्यक्ति को देने जा रहा था। इससे पहले भी वह कई बार ऊधमसिंह नगर और पहाड़ी जिलों में स्मैक की सप्लाई कर चुका है। एसपी का दावा है कि जावेद बसों से भी जिले और पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक की सप्लाई कराता था। यूपी के थानों में उस पर कई केस दर्ज हैं। उन्होंने पुलभट्टा पुलिस को 2,500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहां एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ ओमप्रकाश शर्मा, एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल से कर रहा तस्करी
जावेद ने बताया कि वह वर्ष 2018 से स्मैक तस्करी कर रहा है। पूर्व में वह बहेड़ी बस अड्डे में मुंशी का काम करता था लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी थी। कुछ दिन पहले एसटीएफ और बहेड़ी पुलिस ने उसके साथी ताहिर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। 13 जून को पुलभट्टा पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्करों ने भी जावेद से स्मैक लाने की बात स्वीकारी थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें