काशीपुर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की उत्तराखंड वन विकास निगम के तहत स्केलर पद के लिए चौथे दिन 104 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर अगले चरण के लिए जगह बनाई। बृहस्पतिवार को स्टेडियम में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ जिले से 229 अभ्यर्थी पहुंचे। वन निगम के अधिकारियों-कर्मियों ने अभ्यर्थियों के पंजीकरण, प्रवेश पत्रों की जांच, बायोमीट्रिक और शारीरिक नापजोख की। डीएलएम/नोडल ललित कुमार ने बताया कि दक्षता परीक्षा के लिए 6908 महिलाओं और पुरुषों का पंजीकरण हुआ है। रोजाना 400 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है। अब तक 659 महिला अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित हो चुके हैं। संवाद