फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे अंक लाने वालों को किया सम्मानित 20-21-49

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को अलीगंज रोड स्थित विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता कृष्ण कुमार अग्रवाल ने किया। सीनियर वर्ग कक्षा नौ से 12 में शालिनी ने 97.3 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, जूनियर वर्ग कक्षा छह से आठ तक में तुलसी ने 96.3 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय का परीक्षाफल 98.79 प्रतिशत रहा। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने और खेलकूद, नृत्य, गीत, चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में मनमोहक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंध समिति के सह-प्रबंधक दीपक मित्तल, संतोष सक्सेना, यशपाल सिंह, सरिता सक्सेना, प्रधानाचार्य शेफाली पांडेय आदि ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें