बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा भूड़ी में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार रात तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बनाया। रविवार सुबह बकरी आधा खाया शव सड़क के किनारे मिला। ग्राम प्रधान हीरा सिंह ने बताया कि गांव भूड़ी निवासी विद्या देवी के आंगन से तेंदुआ बकरी को ले गया। बकरी का आधा हिस्सा घर से कुछ दूरी पर ग्रामीणों को मिला है। वन अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन वन कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।