काशीपुर में छत से गिरकर बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। मोहल्ला पक्का कोट निवासी दीपांशु (10) पुत्र ओमप्रकाश रविवार शाम घर की तीसरी मंजिल की छत पर खेल रहा था। इस दौरान अचानक एक बंदर उनके मकान की छत पर आ गया। हड़बड़ाहट में वह छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रेफर कर दिया। डॉ. शांतनु सारस्वत ने बताया कि बच्चे की हालत चिंताजनक है।