काशीपुर में नगर निगम के चुनाव में मेयर और पार्षद पदों के लिए शुक्रवार को दशहरे के अवकाश के दिन भी नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दावेदारों ने मेयर पद के लिए चार और पार्षद पदों के लिए 132 से अधिक नामांकन पत्र खरीदे। मेयर पद के लिए इंदुमान, अलका पाल, दौलत सिंह और सुरेंद्र ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए पांच कांउटर बनाए गए हैं। निगम के सहायक आयुक्त एलएम मिश्र ने बताया कि शनिवार, 20 अक्तूबर से राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।