फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर के ग्राम तल्ली डीनी पहाड़पानी तहसील धारी (नैनीताल) निवासी रमेश चंद्र (32) पुत्र दुर्गा राम किच्छा रोड स्थित भदईपुरा में स्थित सांई इंडस्ट्रीज में सुरक्षा गार्ड था। रविवार सुबह करीब छह बजे रमेश अचानक बेहोश हो गया। आननफानन में अन्य गार्ड उसे पहले निजी और फिर जिला अस्पताल ले ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक के साथियों से घटना की जानकारी ली। सुरक्षा गार्डों ने बताया कि मृतक आदर्श कॉलोनी में किराए पर रहता था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। इधर, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी। माना जा रहा है कि हार्टअटैक की वजह से गार्ड की मौत हुई होगी। मृतक के परिवार में पत्नी इंद्रा देवी के अलावा पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें