फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे न देने पर मजदूर ने ईंट से ठेकेदार का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में मजदूरी के पैसे मांग रहे एक मजदूर को ठेकेदार ने चांटा रसीद दिया, इससे आक्रोशित मजदूर ने ईंट उठाकर ठेकेदार के सिर पर मार दी जिससे ठेकेदार घायल हो गया। गंभीर रूप से ठेकेदार को निर्माणाधीन मकान स्वामी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर पर चार टांके आए हैं। पुरानी इलाहाबाद बैंक गली निवासी एक ठेकेदार रुद्रपुर के प्रेमनगर में ठेके पर एक मकान का निर्माण करवा रहा है। उसके यहां काम करने वाले एक मजदूर ने शनिवार को मजदूरी के पैसे मांगे लेकिन ठेकेदार ने मजदूर को पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच ठेकेदार ने मजदूर को चांटा रसीद दिया। इससे गुस्साए मजदूर ने ईंट उठाकर ठेकेदार के सिर पर मार दी और फरार हो गया। मकान स्वामी ने घायल ठेकेदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉ. के अनुसार ठेकेदार की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें