रुद्रपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा के पंजीकरण की आखिरी तिथि बृहस्पतिवार को है। परीक्षा प्रभारी डॉ. डीकेपी चौधरी ने बताया कि पंजीकरण के अगले दिन यानी शुक्रवार को विद्यार्थी परीक्षा फार्म के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद फार्म भरा जा सकता है।