रुद्रपुर। राजकीय इंटर कालेज कनकपुर में खेल महाकुंभ के अंतर्गत तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। अंडर-14 बालकों की ऊंची कूद में आयुष बिष्ट, बालिकाओं में प्रीति कुमारी प्रथम रही। लंबी कूद में पल्लवी ने बाजी मारी। अंडर-17 बालक वर्ग की ऊंची कूद में एजाज खान, गोला फेंक में अभिषेक प्रथम रहे। बालिकाओं में मुस्कान से सबसे दूर गोला फेंका। सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ में काजद ने सबको पछाड़ा। निर्णायक कमल सक्सेना, मणिकेश्वर सिंह और रमेश प्रताप सिंह रहे। विजेताओं को ग्राम प्रधान जयंती देवी, प्रभारी प्रधानाचार्य रामकुमार अजीत कुमार ने पुरस्कार बांटे।