फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार महिलाओं ने पांच किलोमीटर तक कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ढाई हजार महिलाओं ने पांच किलोमीटर श्री सांई बाबा के मंदिर तक विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में 2500 महिलाएं कलश लिए चल रही थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे किला मैदान से श्री सांई मंदिर कुंडेश्वरी मार्ग के लिए पैदल कलश शोभा यात्रा आरंभ हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा श्री सांई धाम मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। एक सप्ताह तक कथावाचक रामकृष्ण शास्त्री भागवत कथा सुनाएंगे। वहां चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, ग्राम प्रधान आनंद कुमार, पलविंदर सिंह लाडी, एसके गिरी, अशोक शर्मा, बाबूराम, रजत बाली आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें