काशीपुर। मोहल्ला कटरामालियान, काजीबाग, छोटे नीम के नीचे, आंखो के अस्पताल मार्ग आदि स्थानों पर लगे पंडालों में कई दिनों तक गणपति बप्पा की धूम रही। नगर के श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को गर्जिया मंदिर पहुंचकर मूर्ति का विसर्जन किया। शोभा यात्रा में राजकुमार प्रजापति, पार्षद कविता यादव, शैलेंद्र मिश्रा, गौरव कश्यप, नरेश कश्यप, नासिर, मनोज अग्रवाल, राकेश चड्ढा, त्रिलोक गौड़ आदि थे।