दिनेशपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय आचार्य अभ्यास वर्ग प्रशिक्षण शिविर लगा। इसमें अध्यापकों को कक्षा शिक्षण के गुर सिखाए गए। शिशु मंदिर सभागार में आयोजित एक दिनी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। शिविर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा संबद्ध कालीनगर संकुल के छह विद्यालय गूलरभोज, मदनापुर, कालीनगर, दिनेशपुर, लगंड़ाभोज, लालपुरी विद्यालय के 50 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। संकुल प्रमुख मृत्युंजय मंडल, शिक्षण प्रमुख धीरज पंत ने अध्यापकों को कक्षा शिक्षण के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा विद्या भारती द्वारा संचालित सभी विद्यालय समूचे देश में एक मिशन के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन दिनेशपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य बची सिंह बिष्ट ने किया। यहां सुमन अवस्थी, महेंद्र यादव, ओमप्रकाश, हरिओम सिंह, शेखर पलड़िया, सुमित्रा हाल्दार, गंगा बिष्ट, उषा देवी, बीसी सरकार आदि थे।