फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के सिपाही की हत्या करने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
हत्यारोपी गौरव उर्फ निक्का उर्फ मोहित चावल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूपी पुलिस के सिपाही की हत्या के आरोपी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीजी कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने चार दिन पहले ही फरार चल रहे बदमाश पर 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। बुधवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2019 को प्रेमनगर तिराहा गदरपुर में खालसा ढ़ाबे पर मयंक कटारिया निवासी चंदेला विलासपुर रामपुर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मयंक यूपी पुलिस का सिपाही था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य आरोपी गौरव उर्फ निक्का उर्फ मोहित चावला निवासी सी/137 डीडी ए फ्लैट पंजाबी कालोनी थाना महिंद्रा पार्क दिल्ली व हाल आवास विकास गदरपुर फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि डीजी कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने आरोपी पर को जल्द गिरफ्तार करने व इनामी राशि को ढ़ाई हजार से बढाकर 10 हजार करने को कहा था। बुधवार की सुबह गदरपुर पुलिस ने हत्यारोपी गौरव को रजपुरा डेरा से 32 बोर पिस्टल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। टीम में एसओ जसविंदर सिंह, एसआई जगदीश चन्द्र तिवारी, कुलदीप सिंह, विवेक कुमार समेत कई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें