फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहाड़ी उकरौली में पेयजल को तरस रहे 10 परिवार

विज्ञापन
सितारगंज में एक कंपनी की टंकी से पानी भरते लोग। संवाद
विज्ञापन
सितारगंज। पहाड़ी उकरौली में जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल कनेक्शन से छूटे 10 परिवार के लोगों ने एसडीएम एसडीएम रविंद्र सिंह जुवांठा से कनेक्शन दिलवाने की मांग की। बुधवार को ज्ञापन देकर उन्होंने बताया कि दो साल पहले दस परिवार को छोड़कर बाकी सभी परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिए गए थे। ग्रामीण वेद प्रकाश ने बताया कि भीषण गर्मी में कई बार जेई से कनेक्शन लगवाने की मांग की लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। ऐसे में, एक कंपनी की टंकी के सहारे लोग अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है। वही, जेई आनंद जोशी ने इस मामले में बयान देने से मना कर दिया। वहीं, अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने शीघ्र ही पेयजल कनेक्शन लगवाने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें