खटीमा। मेलाघाट क्षेत्र में नेपाली सिगरेट की 10 पेटियाें के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। ये सिगरेट कार से भारत लाई जा रही थी।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने तस्करी के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। झनकईया थाना पुलिस ने बुधवार को मेलाघाट मार्ग के पास बाईस पुल के करीब वाहन चेकिंग की। इस दौरान ऊंची बगुलिया निवासी सिद्धार्थ कुमार को कार में खुकरी सिगरेट की 10 पेटियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सामान को कब्जे लेकर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
120 लीटर शराब छोड़कर भागे आरोपी
खटीमा। सत्रहमील पुलिस चौकी ने कच्ची शराब बनाने की सूचना पर क्षेत्र में दबिश दी। लेकिन भनक लगते ही वनगवां निवासी सुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह , सुखदेव सिंह और रिंकू सिंह दो काले रबर ट्यूब में 120 लीटर कच्ची शराब छोड़कर भाग गए। चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया कि चारों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। संवाद