खटीमा। खटीमा क्षेत्र 10 प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) के लिए चयन हुआ है। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने खटीमा उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि जल्द ही टीम चयनित केंद्रों का सर्वे करेगी। सीएमओ उप जिला अस्पताल का निरीक्षण व्यवस्थाओं को परखा। वहां पर सीएमएस डाॅ. केसी पंत, रुद्रपुर जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅॅ. वीपी सिंह आदि थे। संवाद