फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दीया गोशाला में 10 पशुओं की मौत

Mon, 08 Jul 2024 05:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। बारिश के बीच रविवार को झनकट स्थित दीया गोशाला में बीमार 10 पशुओं की मौत हो गई। रास्ते में कीचड़ की समस्या के चलते दूसरे दिन पशुओं को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जा सका। लगातार बारिश से उत्पन्न समस्याओं के चलते दीया गोशाला में पशु बीमार हो रहे हैं। इस कारण शनिवार को कुछ पशुओं को बिरिया मझोला स्थित एक राइस मिल में शिफ्ट किया गया था। रविवार को रास्ते में कीचड़ समस्या के चलते पशुओं को वाहनों से दूसरे स्थान पर शिफ्ट नहीं किया जा सका। गोशाला के प्रबंधक बिपिन पांडेय ने बताया कि रविवार को बीमार 10 पशुओं की मौत हो गई। उन्हें गोशाला के निकट ही दफनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें