फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

विज्ञापन
नई टिहरी में युवा कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते जिलाधक्ष राकेश राणा। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी संदीप चमोली, सह प्रभारी प्रवीन रावत, प्रदेश प्रवक्ता नवनीत कुकरेती, प्रदेश सचिव जितेंद्र नेगी ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों के कारण जनता परेशान हैं। ऐसे में कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच पहुंचाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, जिलाध्यक्ष सेवादल आशी रावत, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कपिल जोशी ने कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष डोभाल, अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, नवीन सेमवाल, लखवीर चौहान, आयुष सेमवाल, मनीष कुकरेती, सुरजीत चौहान, सुरेश राणा, हरिओम भट्ट, विकास रयाल, प्रमोद बगियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें