फोटो
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में एनएसएस इकाई की पहल पर नशामुक्ति को लेकर गोष्ठी की गई। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान छात्रों को नशामुक्त की शपथ भी दिलाई गई। गोष्ठी का शुभारंभ प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. यूएस नेगी, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. सुबोध कुमार शर्मा, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शंकर लाल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र धरावत, प्रो. एसके चतुर्वेदी, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. हंसराज बिष्ट, जिला युवा अधिकारी आशीष पंत ने संयुक्त रूप से किया। प्रभारी निदेशक प्रो. नेगी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शंकर लाल ने कहा कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता बढ़ गई है। इस मौके डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश नेगी, रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, कुलदीप भट्ट, आनंद मियां, धीरज आदि मौजूद रहे। संवाद