फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कार दुर्घटना में लापता युवक तीन दिन बाद भी नहीं मिला

Mon, 19 Oct 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बालगंगा नदी में बीते 16 अक्तूबर की रात को हुई कार दुर्घटना में लापता जसपाल पुत्र लाल सिंह का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम 17 अक्तूबर की सुबह से लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। कार दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत को गई थी जबकि दूसरा कार सवार घटना के बाद से लापता चल रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि कार दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस लापता कार सवार की तलाश में लगातार जुटी हुई है। लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। लगातार तलाश करने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस से तलाशी अभियान तेज कर लापता को शीघ्र तलाश करने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें