नई टिहरी। रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों के लिए घरों में कई तरह के व्यंजन परोसे। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया था। रक्षाबंधन को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही नई टिहरी, बौराड़ी, चंबा, घनसाली, लंबगांव, चमियाला आदि स्थानों पर मिठाई से लेकर विभिन्न प्रकार की सामग्री खरीदने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी रही।