फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व युवा कौशल दिवस की वर्षगांठ मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व युवा कौशल दिवस पर जन शिक्षण संस्थान टिहरी की ओर से जाखणीधार ब्लॉक के अंजनीसैण में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशभर में नए जन शिक्षण संस्थानों के शुभारंभ का लाइव प्रसारण भी नव युवक और युवतियों को दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्येष्ठ उप प्रमुख आशाराम थपलियाल ने किया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक विजय भट्ट ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े में साफ-सफाई के अलावा वैक्सीनेशन जागरूकता, कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की जानकारी क्षेत्र में दी जाएगी। इस मौके चंद्रबदनी ज्योति अकादमी के प्रधानाचार्य सोहनलाल नौटियाल, सुरेंद्र सेमवाल, विजय नेगी, शांति बडोनी, सिद्धार्थ बड़ोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें