फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर काम करते समय गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलकुर नदी पर पिपलोगी गांव के लिए बनाए जा रहे पुल पर काम करते समय एक मजदूर का पैर फिसल कर वह जमीन पर गिर गया, जिससे उसे काफी चोट आई है। साथी मजदूर उसे सीएचसी चौंड ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार शाम करीब पांच बजे मजदूर जलकुर नदी पर पिपलोगी गांव के लिए बनाए जा रहे पुल पर काम कर रहे थे। इस दौरान मजदूर अर्जुन सिंह (27) पुत्र मरूट लाल निवासी बरेली यूपी का पैर फिसल गया और वह नीचे पत्थर से टकरा गया। जिससे उसे अंदरूनी गंभीर चोट आई। साथी मजदूर आनन-फानन में उसे सीएचसी चौंड ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि सोमवार को शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेजा गया है। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें