फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महिलाओं ने चलाया गांव में स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iग्राम पंचायत मुखमालगांव की महिलाओं ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। महिला मंगल दल और नशामुक्ति संघर्ष समिति के सदस्याओं ने गांव के सार्वजनिक स्थलों, आंतरिक संपर्क मार्गों, नालियों, और धारे-पनियारों की सफाई की। अभियान का नेतृत्व महिला मंगल दल की अध्यक्ष जगतंबा देवी, नशामुक्ति संघर्ष समिति की अध्यक्ष अंगुरा देवी ने किया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग से मनरेगा योजना के तहत महीने में दो दिन का स्वच्छता अभियान रोजगार के रूप में चलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने झाड़ू, कंटेनर और वाइपर जैसे आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर सोना देवी, सुरजा देवी, चैता देवी, रामप्यारी देवी, पाटा देवी, झाबरी देवी, भीमा देवी, ऐला देवी, सुलोचना देवी, हिम्मत सिंह, रमेश सिंह, सोबन सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें