राजकीय शिक्षक संघ की ओर से बौराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि सरकार के साथ समन्वय बनाकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इससे पहले प्रांतीय कार्यकारिणी ने चंबा में वीसी गबर सिंह स्मारक और श्रीदेव सुमन स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री ने वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक दिनेश नौटियाल को प्रांतीय कार्यकारिणी का संरक्षक घोषित किया है।
शनिवार को संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षकों की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार करने के प्रयास करते रहेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बनाकर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने का हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं हल करने के लिए विभाग और शासन से निरंतर वार्ता की जा रही है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए काम कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्यूली ने समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल करने की अपील की।
कार्यक्रम के संयोजक सुशील तिवाड़ी ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी से शिक्षकों को काफी उम्मीदें हैं। इस दौरान जीआईसी ओखलाखाल में कार्यरत सहायक अध्यापिका सुषमा बिष्ट नकोटी द्वारा बाल कहानी पर लिखित मणिकर्णिका और सफेद भालू पुस्तक का विमोचन भी किया गया। समारोह में प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण, प्रांतीय प्रवक्ता प्रणय बहुगुणा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजमोहन रावत, जिलाध्यक्ष दिलवर रावत, जिला मंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट, उपाध्यक्ष हितेंद्र पंवार, जितेंद्र बिष्ट, उत्तरकाशी के जिला मंत्री बलवंत असवाल, कमल नयन रतूड़ी, अरविंद कोठियाल, अनिल बडोनी, विनोद पैन्यूली, यशपाल राणा, अनिल राणा, विजयपाल रावत, मौजूद थे।