फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदामों के बाहर क्रमिक अनशन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मंगलवार को बैठक हुई। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वह लंबे समय से मानदेय बढ़ाने, दुकानों का किराया भुगतान करने और अवशेष भुगतान की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन समस्या के समाधान करने के बजाय सरकार ने मौन साध लिया। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत उन्हें भाड़े का भुगतान नहीं किया गया। विभाग की ओर से जिन सस्ता गल्ला विक्रेताओं को नोटिस भेजा है, उसका भी सामूहिक जवाब दिया जाएगा। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष विनयपाल रावत, दिगंबर सिंह, दयाल सिंह नेगी, प्रीतम नेगी, कमल सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह, धीरज बिष्ट, मोहनलाल, हुकम सिंह, औतार सिंह, भगवान सिंह, सुंदर सिंह, हिम्मत सिंह, रविंद्र प्रसाद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें