नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवागर के सगवान गांव में ग्रामीणों की वन्य जीवों से सुरक्षा के लिए सौर ऊर्जा लगाने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रदीप नेगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव की समस्या से अवगत कराया। बताया कि वर्ष 1996 में सगवान गांव में वन पंचायत का गठन किया गया। वन पंचायत तब से गांव के आसपास बंजर पड़ी सार्वजनिक भूमि प्रत्येक वर्ष बरसात के सीजन में प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी बांध परियोजना के सहयोग से पौधों का रोपण का कार्य करते आ रहे हैं। अब अधिकांश पौधे बड़े होने के कारण एक मिश्रित जंगल तैयार हो गया है। उन्होंने डीएम से नवागर और सगवान गांव के पांच-पांच सौर ऊर्जा लाइटें उपलब्ध करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान किशोर सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद