श्रीदेव सुमन विवि की निरीक्षण समिति ने नए शिक्षा सत्र में संबद्धता नवीनीकरण और विस्तारीकरण के लिए शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण टीम में छह विषयों के विशेषज्ञ शामिल रहे। निरीक्षण समिति के संयोजक प्रो. डीएस कैंतुरा के नेतृत्व में टीम ने कला संकाय, कार्यालय, पुस्तकालय, भूगोल प्रयोगशाला और महाविद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधनों का निरीक्षण किया। प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या की जानकारी दी। विवि की ओर से टीम में डा. केएल तलवाड़, प्रो. मुक्ति नाथ यादव, डा. पूनम पाठक, डा. सतेंद्र कुमार सिंह, डा. अरुणा सूत्रधार, डा. निरंजना शर्मा, ईई लोनिवि नरेंद्रनगर मो. ऑरिफ खान शामिल रहे। ब्यूरो