फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: उक्रांद की जन जागरण यात्रा पहुंची गजा

Thu, 18 Dec 2025 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
गजा में जन जागरण यात्रा करते उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
- शहीद स्व. बेलमति चौहान को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। उत्तराखंड क्रांति दल की जन जागरण यात्रा जिलाध्यक्ष डीडी पंत के नेतृत्व में गजा पहुंची। यहां उन्होंने आंदोलन के दौरान शहीद स्व. बेलमति चौहान के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष पंत ने राज्य के जल, जंगल, जमीन, मूल निवास 1950 और सशक्त भू कानून, जंगली जानवरों से सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्याय रिटायर्ड कर्नल सुनील कोटनाला, रिटायर्ड मेजर वीर सिंह पंवार, संगठन मंत्री उषा चौहान, सरदार सिंह पुंडीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस पार्टियों ने बारी-बारी से राज्य की जनता को ठगने का काम किया है। मूल निवास की भावना को दर किनारे करते हुए बाहरी लोगों को रोजगार देने के लिए स्थाई निवास शुरू कराया गया। सशक्त भू कानून न होने से भू माफियाओं की गिद्ध दृष्टि देवभूमि की जमीनों पर लगी है। यात्रा का दल के विधानसभा अध्यक्ष बिलेंदर सिंह असवाल ने बताया कि यात्रा गजा से पोखरी, चाका, देवप्रयाग, शिवपुरी होते हुए रात्रि को ढालवाला जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें