फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बिजली गिरने से खेतों में काम कर रही दो महिलाएं हुई बेहोश

Thu, 07 May 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गेंवाली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में काम कर रही दो महिलाएं बेहोश हो गई। ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने बताया कि गांव की रूपा देवी (25) पत्नी जयवीर सिंह और बबीता (23) पुत्री शेर सिंह शाम के समय घर के पास खतों में आलू की रोपाई कर रही थी। अचानक मौसम खराब हो गया, तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनों महिलाएं खेत में बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण खेतों में पहुंचे। दोनों को डंडी-कंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव की छानियों के पास भी बिजली गिरने की सूचना है, जिससे छानियों में बांधी करीब 10 भेड़-बकरियों की मौत सूचना मिली है। ग्रामीणों से और जानकारी जुटाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। संवाद

जारी-मुनेंद्र नेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें