नई टिहरी। सीआरआईसीएल फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभार्थी को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिलाने में मदद की है। फाउंडेशन के प्रतापनगर केंद्र प्रबंधक वीरेंद्र सिंह नेगी, भिलंगना ब्लॉक की क्षेत्र समन्वयक सुनीता रावत और माउंट वैली संगठन की मीना देवी ने बताया कि पौखाल गांव के रामदास सामान्य काश्तकार थे। जिनकी बीते दिनों अचानक तबीयत खराब हो गई थी। बताया कि फाउंडेशन से जुड़ा होने के कारण उनका पीएमजेजेबीवाई (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना) कराया गया था। इसके तहत सालभर में काश्तकार को महज 436 रूपये जमा करने होते हैं। बताया कि बीमारी के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जिस कारण परिवार को आर्थिक संकट से जूझना पड़ा। अब इस बीमा योजना के तहत उनके परिजनों को दो लाख रुपये की धनराशि का चेक एसबीआई के प्रबंधक राकेश कौशल की ओर से दिया गया है। संवाद