एसओजी व मुनिकीरेती पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों से दो लाख रुपये की 20.90 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर दो युवकों की तलाशी ली गई, जिसमें अशोक कश्यप (40) निवासी सिसोना जट, थाना किरतपुर नजीबाबाद से 10.50 और राकेश (22) निवासी अमानुल्लापुर साहनपुर बिजनौर के पास से 10.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई। स्कूटी भी सील की गई। टीम में एसआई विक्रम बिष्ट, आशीष कुमार, योगेंद्र सिंह, हिमांशु कुमार एवं रामपाल तोमर शामिल थे।