फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बंदियों को धूपबत्ती और टोकरी बनाने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यहां जिला कारागार में एक दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। मानव अधिकार संरक्षण और ग्रामीण विकास समिति रानीचौरी की ओर से दिए गए प्रशिक्षण में बंदियों को धूपबत्ती, अगरबत्ती और टोकरी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। सिविल जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोकराम त्रिपाठी ने कहा कि यह प्रशिक्षण बंदियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कारागार से बाहर जाने के बाद उनके लिए स्वरोजगार अर्जित करना आसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की ओर से यहां कारागार में समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। बताया गया कि प्रशिक्षण शिविर में 50 बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर अधिवक्ता राजपाल मियां, संस्था के अध्यक्ष संजय बहुगुणा, मास्टर ट्रेनर सुषमा बहुगुणा, अंजलि, प्रभारी निरीक्षक कारागार अजहर प्रवीण चौधरी, वार्डन महेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें