फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: थत्यूड़-अगलाड़ सड़क का नहीं हो पाया चौड़ीकरण

Tue, 14 Apr 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की आवाजाही के लिए जोखिम भरी बनी हैं सड़क
विज्ञापन






थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़-अगलाड सड़क का चौड़ीकरण न होने से सड़क बेहद संकरी होने के साथ जोखिम भरी है। क्रैश बेरियर न लगे से होने से सड़क पर वाहन दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। लोक निर्माण थत्यूड़ कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर थत्यूड़ अगलाड़ सड़क का दो दशक बाद भी विस्तारीकरण नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क के किनारे क्रैश बैरियर लगाने के साथ सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं। लेकिन न तो सड़क का चौड़ीकरण हो पाया और न ही सुरक्षा की दृष्टि से क्रैश बेरियर लग पाएं। क्रैश बेरियर न लगे होने के कारण वर्ष 2016 में एक कार के खाई में गिरने कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना कि सड़क संकरी होने के साथ कई जगहों पर डेंजर जोन भी है। दो बड़े वाहन एक साथ पास नहीं हो सकते हैं। कई बार लोनिवि से सड़क चौड़ीकरण के और क्रैश बैरियर लगाने की गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से शीघ्र सड़क पर क्रेश बैरियर लगाने की मांग की है। इस बाबत लोनिवि थत्यूड़ के अधिशासी अभियंता राजेंद्र टम्टा का कहना कि विभाग की ओर से पूर्व में क्रैश बैरियर लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। धनराशि मिलने के बाद क्रैश बैरियर लगाने का कार्य किया जाएगा।

जारी-मुनेंद्र नेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें