फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैचोली के ग्रामीणों ने डीएम को बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा ब्लॉक के नैचोली के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने वर्षों से क्षतिग्रस्त नैचोली और फिपल्टी सिंचाई गूल की मरम्मत की मांग की। बताया कि गूल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को खेतों की सिंचाई की समस्या बनी हुई है। पानी न मिलने से खेत बंजर होने लगे हैं। बताया कि लघु सिंचाई विभाग को कई बार प्रस्ताव देने पर भी गूल की मरम्मत नहीं की जा रही है। प्रधान सुरेंद्र सिंह, दिनेश प्रसाद उनियाल, मायाराम, कीर्तिराम, मूर्तिराम, सुरेंद्र लाल, विपिन, रामकृष्ण, देवेंद्र आदि ने डीएम ने गूलों की मरम्मत के साथ ही फेसबुक और व्हाट्सएप पर ग्रामीणों के खिलाफ अपशब्द खिलने वाले एक ग्रामीण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें