फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सचिव ने मरीजों से संवाद कर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। शनिवार को राजस्व परिषद आयुक्त व सचिव रंजना राजगुरु ने डीएम नितिका खंडेलवाल के साथ जिला अस्पताल बौराड़ी में संचालित आयुष और होम्योपैथी चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जाने सेवाओं का जायजा लेते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग कक्ष, पंचकर्म चिकित्सा कक्ष का अवलोकन कर मरीजों से संवाद किया। मरीजों ने इन सेवाओं के विस्तार की अपेक्षा की जिससे उन्हें कहीं बाहर न जाना पड़े। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धि मिश्रा ने आयुक्त को पंचकर्म चिकित्सा के अंतर्गत संचालित विभिन्न उपचार पद्धतियों जलौका चिकित्सा, कटि वस्ति, जानु वस्ति, शिरोधारा, मर्म चिकित्सा, क्षारसूत्र चिकित्सा, सर्वांग स्वेदन, नाड़ी स्वेद, धारा चिकित्सा की जानकारी दी। विभाग में आवश्यक उपकरणों व संसाधनों के संबंध में आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सचिव ने चंबा के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय और स्टेट होम्योपैथिक डिस्पेंसरीॉ का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम कमलेश मेहता, सीएमएस डॉ. अमित राय, डॉ. सत्यवीर रावत, रजनी सेमवाल, डॉ. बेला शाह, डॉ. शैलेंद्र प्रसाद, डॉ. नेहा सकलानी, बबीता गुसाईं, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें