फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को बताई पार्टी की रीति नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नई टिहरी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ, जबकि चंबा नगर, ग्रामीण, जाखणीधार, गजा का प्रशिक्षण का समापन हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में मंडल प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे पदाधिकारियों का मंडल अध्यक्ष विजय कठैत ने स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अन्नू कक्कड़ ने आत्मनिर्भर भारत और कोविड-19 में भाजपा के सहयोगात्मक कार्य, परितोष बंगवाल ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता की सक्रियता बताई। इस मौके पर पुनीत मित्तल, किशोर सिंह नेगी, जीतराम भट्ट, रविंद्र सेमवाल, रामलाल नौटियाल, मीना सेमवाल, मंजू, कुसुम आदि मौजूद थे। चंबा, ग्रामीण और नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन सत्र में विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने केंद्र, राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, धर्म सिंह रावत, नेहा जोशी, संजय नेगी, दर्मियान नेगी, बलवंत मखलोगा, शिवानी बिष्ट, बलवीर नेगी आदि मौजूद थे। जाखणीधार मंडल के प्रशिक्षण के समापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गोयल, गीता रावत, परिषोत बंगवाल आदि ने जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें