फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अखोड़ी गांव में शुरू हुई पांडव लीला

Mon, 02 Feb 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी में पांडव लीला शुरू हो गई। मुख्य अतिथि विधायक शक्ति लाल शाह, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी ने पांडव लीला का शुभारंभ किया। विधायक शाह ने कहा कि महाभारत कालीन इस सभ्यता को संरक्षित किया जाना जरूरी है। पांडव लीला मैदान में दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ग्रिल लगाने की घोषणा की। ब्लॉक प्रमुख कंडारी ने कहा कि पांडव लीला के आयोजन से क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी तक लोक संस्कृति को पहुंचाने का संदेश मिला। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष घनसाली आनंद बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसुमती घणाता, ज्येष्ठ उपप्रमुख प्यार सिंह बिष्ट, कनिष्ठ उपप्रमुख कृष्णा गैरोला, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इंदु डंगवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें