फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने अब रात में भी शुरू की स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा और गर्मी के मौसम को देखते हुए पालिका ने सुबह के साथ-साथ अब रात में भी नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। रात्रि में स्वच्छता अभियान के लिए अभी 10 सफाई कर्मचारियों को चुना गया है और धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने नगर क्षेत्र को कूड़ा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए शहरवासियों से सहयोग देने की अपील की है। बिना पालिका की अनुमति के दीवारों पर पोस्टर और बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी, पूर्व सभासद रविनाथ, सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने रात में सफाई अभियान चलाने की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें