थत्यूड़ (टिहरी) । जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बंगशील के आदर्श रामलीला समिति की ओर से संचालित रामलीला की 5 वीं संध्या पर रामलीला के कलाकारों ने भगवान राम और सीता विवाह का मंचन किया। सीता के विवाह के लिए जनकपुरी को सजाया गया। इस मौके पर विमल नौटियाल, दुर्गेश, हेमंत चमोली, समिति संरक्षक वीरेंद्र दत्त नौटियाल, कमल किशोर नौटियाल, महावीर राणा, शांति प्रसाद चमोली, महिपाल राणा, जगत राणा, प्रेम सिंह राणा, बच्चन सिंह राणा, गोविंद सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद