माता सुरकंडा के मायके जड़धार गांव में नवरात्र पर भजन संध्या आयोजित गई। लोक गायक पदम गुसाईं और रवि गुसाईं समेत कई कलाकारों ने अपने
भजनों और जागरों से माता के भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।
शनिवार रात को जड़धार गांव में आयोजित नवरात्र संध्या में ग्रामीणों ने आराध्या देवी मां सुरकंडा की स्तुति की। ग्राम प्रधान प्रीति जड़धारी ने
कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक गायक पदम गुसाईं और रवि गुसाईं ने खोली का गणेश जागी जावा, हे माता सुरकंडा तेरी जय-जैकार, आज मेरी माता कू जगरातू
होणु छ आदि भजनों की जुगलबंदी से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उभरते गायक आशीष गुसाईं ने तु रैंदी मां ऊंचा पहाडू मां से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। भजन संध्या में आसपास के गांवों स्यूली, इड़वालगांव, नागणी के ग्रामीणों ने भी शिरकत की। इस मौके पर सुखपाल जड़धारी, विनोद सिंह, उत्तम जड़धारी, जीत सिंह नेगी, बिंदू देवी आदि मौजूद थे।