फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंदुल महाविद्यालय के छात्रों का क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल का राजकीयकरण करने की मांग को लेकर छात्र संघ पदाधिकारी चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। छात्र नेताओं ने राजकीयकरण के लिए एनओसी जारी नहीं करने पर प्रबंध समिति के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने महाविद्यालय की लापरवाही से अनुत्तीर्ण छात्रों को परीक्षा परिणाम सुधारने का मौका देने की मांग भी की है। छात्रों के आंदोलन को बालगंगा क्षेत्रीय विकास समिति ने सदस्यों और पोनी बासर के प्रधान हरीश बसलियाल, नित्यानंद कोठियाल, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज रमोला, हयात कंडारी ने समर्थन देते हुए कहा कि प्रबंध समिति को जल्द ही एनओसी जारी करनी चाहिए। चौथे दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष अंजली चौहान, महासचिव नरेंद्र रावत, सुभाष पैन्यूली, सिमरन खंडूड़ी, पूनम बिष्ट, कविता, नेहा, सुष्मिता और अरविंद आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें