फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डॉक्टर बेटी ने कॉकटेल मुक्त शादी कर दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Thu, 04 Dec 2025 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्थानीय निवासी पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह पंवार और शिक्षक राधा पंवार ने अपनी बेटी डॉ. प्रगति की शादी नशा मुक्त करके युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा की ओर से चलाई जा रही शराब नहीं, संस्कार मुहिम से प्रेरित होकर डॉ. प्रगति और उनके परिजनों ने मेहंदी के दिन कॉकटेल पार्टी न करने का निर्णय लिया। दुल्हन प्रगति का कहना है कि चिकित्सक होने के नाते उसने नशे के दुष्प्रभावों को बेहद करीब से देखा है। कॉकटेल पार्टियां युवाओं को नशे की ओर ले जाती है जो हमारे भविष्य के लिए सुखद नहीं है। कॉकटेल मुक्त शादी करने पर ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति की ओर से ने दुल्हन प्रगति, उनके पिता राजेंद्र सिंह पंवार और मां राधा पंवार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के जिला समन्वयक डॉ. जगदीश बड़ोनी, लक्ष्मी बहुगुणा, ऐलम सिंह, रामचंद्र सिंह, शूरवीर सिंह, यशपाल सिंह, प्रिंयका, रचना आदि आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें